बलिया, दिसम्बर 13 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अलग-अलग जगहों के 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सोनवानी निवासी कृष्णा नंद राय ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि मैने अपने बेटी श्रेया की शादी करीब 10 माह पहले चेतन किशोर निवासी तनमय राय के साथ की थी। विवाह के बाद से मेरा दामाद, उसकी बहन कामिनी और दामिनी, सास लालमति और ससुर जितेंद्र नाथ राय कम दहेज मिलने की शिकायत कर मारपीट करते थे। आरोप लगाया है कि ससुराल के लोगों ने मूंह में कपड़ा ठूंसकर कई बार करंट लगाये और जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया। इसकी शिकायत एसपी से की गयी तो 11 दिसम्बर को पुलिस ने ...