लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में सर्वधर्माय संस्थानम की ओर से इंदिरा नगर के दयानंद इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगा। यहां पर शेखर और अवध अस्पताल के डॉक्टर व स्टॉफ रहा। सर्वधर्माय संस्थानम के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने बताया कि शिविर में मेडिसिन विभाग में 69, स्त्री रोग में 36, आंख में 39, बाल रोग में 74 लोगों का इलाज हुआ एवं परामर्श दिया गया। वहीं, नौ लोगों का ईसीजी किया गया। कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक राम उजागिर शुक्ला, सुनीता श्रीवास्तव, प्रशांत तिवारी, आशीष शर्मा, प्रतिमा वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, मुर्तजा अली, अनुपमा, एकता, आर्कि. सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...