जौनपुर, नवम्बर 26 -- खेतासराय। पुलिस ने अलग अलग मामले में 11 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार मानीकला गांव से पैसे के विवाद में राजेंद्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव इनकी पत्नी गुडिया यादव, नंदलाल पुत्र त्रिलोचन इनकी पत्नी प्रेमा देवी, पुत्री शिवांगी भारती, इसी गांव से पारिवारिक विवाद में तीन भाइयों रयान खान, सलमान, जिशान को गिरफ्तार किया गया। रानीमऊ में मड़हा उखाड़ने के विवाद में ऊषा राजभर पत्नी नहरू और डोभी वार्ड से डीजे पर डांस को लेकर विवाद में नितेंद्र सोनकर पुत्र राजेंद्र सोनकर, विशाल कुमार यादव पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दो दिवसीय ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला शुरू सुइथाकला। दो दिवसीय ऐतिहासिक धनुष यज्ञ अर्सिया का मेला सोमवार को गाजे...