जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता। कलेर पुलिस ने थाना क्षेत्र के परशुरामपुर से मंगलवार को ग्यारह लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी रामदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि ईटी नंबर के आधार पर रामदेव सिंह के घर में पुलिस ने छापा मारा, जहां से घर में रखी ग्यारह लीटर देसी शराब मिली। जिसके बाद रामदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि रामदेव सिंह शराब का कारोबार भी करते हैं, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...