गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नीलेश प्रताप सिंह ने पिपराइच के रामपुर खुर्द के पंचायत सचिव शिवेश ओझा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। सचिव पर 11 लाख रुपये से अधिक का बिना काम कराए फर्जी भुगतान करने समेत कई गंभीर आरोप हैं। डीपीआरओ ने 27 मार्च को पिपराइच ब्लॉक की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा के साथ रामपुर खुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई चौंकाने वाली वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं। मसलन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से बिना कार्य कराए 2.84 लाख रुपये ग्राम निधि से निकाल लिए गए। बिना नाली बनाए ही 52 हजार रुपये का भुगतान दिखाया गया। पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से 63 हजार आरसीसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.