कन्नौज, दिसम्बर 4 -- कन्नौज,संवाददाता। शहर के मकरंद स्थित एफएफडीसी में 15 दिवसीय कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत देश के 15 प्रांतों के 25 प्रतिभागियों ने इत्र उद्योग की बारीकियों और इसकी तकनीकी के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया।इसके साथ ही इन प्रतिभागियों ने इत्र उद्योग की भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। खास तौर पर आयात-निर्यात और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इत्र की उपयोगिता पर विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की। एफएफडीसी में 18 नवम्बर से 03 दिसम्बर तक चले इस प्रशिक्षण में देश के 11 राज्यों दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र , कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से आए 25 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें 16 पुरुष, 9 महिलाएं शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतर्स एवं प...