प्रयागराज, जून 17 -- बहादुरपुर ब्लॉक में खेल मैदान की प्रगति खराब पाए जाने पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीडीओ को चेतावनी दी कि काम की प्रगति में सुधार करें और खेल मैदान का निर्माण तत्काल गुणवत्ता के साथ कराएं। सीडीओ ने मंगलवार को बहादुरपुर ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। ब्लॉक में लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली और कहा कि ग्राम सभा के जो खाली भवन हैं, उसमें लाइब्रेरी बनाएं। ऐसी पुस्तकें रखें, जिससे यहां पढ़ने के लिए आने वाले युवा लाभान्वित हों। उन्होंने ब्लॉक के सभी पिछड़े काम समय से कराने के लिए कहा। इस दौरान खेल के मैदान के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि अब तक केवल चार ही मैदान तैयार हो सके हैं। जबकि यहां पर 11 मैदान बनने थे। इस बात पर अधिकारी ने नाराजगी जाहिर कर बीडीओ व अन्य अफसरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.