हापुड़, दिसम्बर 8 -- यूपी के हापुड़ में युवक ने फांसी लगाते हुए वीडियो बनाया। बताया जा रहा है कि नशे के पैसे न मिलने पर युवक पंखे से लटक गया। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला थाना धौलाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हापुड़ के धौलाना में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक अपने परिजनों से नाराजगी जताते हुए फांसी के फंदे पर लटक जाता है। कुल 11 मिनट 05 सेकेंड की वीडियो युवक ने सोशल मीडिया पर चली। युवक की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो धौलाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक कहता है कि वह अपने परिवार से परेशान हो गया है और इसी वजह से वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.