गुड़गांव, दिसम्बर 3 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने ओवरस्पीडिंग के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया। एक जनवरी से 30 नवंबर 2025 के बीच चले इस अभियान में कुल एक लाख एक हजार 86 ओवरस्पीड वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इन चालानों से कुल 20 करोड़ 21 लाख 72 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह विशेष कार्रवाई मुख्य रूप से मुम्बई एक्सप्रेस-वे, द्वारका एक्सप्रेस-वे और गोल्फ कोर्स रोड जैसे उच्च-गति वाले मार्गों पर केंद्रित रही। यातायात पुलिस ने सुबह के समय भी विशेष नाके लगाकर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना, सड़कों को सुरक्षित बनाना और आपराधिक ग...