बोकारो, जनवरी 15 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी पश्चिम पंचायत के बस्ती निवासी सुषेण महतो रोज़गार के सिलसिले में विगत वर्ष बेंगलुरु गया था। घर लौटने के क्रम में वे 19 फरवरी 2025 को विजयवाड़ा स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इसके बाद परिजनों से उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया। जिसके बाद बेटे की सलामती को लेकर मां रसना देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई। साथ ही 5 मई 2025 को चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में तत्कालीन उपायुक्त के समक्ष भी उन्होंने अपनी पीड़ा रखी, जिस पर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसी बीच सुषेण का लोकेशन केदारनाथ क्षेत्र में मिलने लगा, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मकर संक्रांति के दिन ...