मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज में शुक्रवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता राजीव कुमार ने की। बैठक में शिक्षकेतर कर्मचारियों की विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। राजीव रंजन ने कहा कि अगर 10 मार्च तक प्रक्षेत्रीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता या लंबित समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई। 11 और 12 मार्च को सभी कॉलेज के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 11 मार्च को ही विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 16 से 20 मार्च तक सभी अंगीभूत महाविद्यालय के ...