जहानाबाद, मार्च 8 -- रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सेंधवा गांव में 11 मार्च को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा के आगमन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी ने नेहालपुर एवं झुनाठी हेलीपैड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता अजेंद्र शर्मा ने बताया कि उपराज्यपाल के आगमन की सूचना जिला पदाधिकारी को दे दी गई है। जिला पदाधिकारी के द्वारा भवन निर्माण विभाग के अधिकारी एवं सुरक्षा संबंधित पदाधिकारी की टीम ने हेलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल सेंधवा गांव तक निरीक्षण किया। आगामी 11 मार्च को होली मिलन समारोह सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें उनके साथ बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.