मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू थाना क्षेत्र से लूट, शराब तस्करी, एनडीपीएस एक्ट सहित 11 मामलों में नामजद अभियुक्त सरमस्तपुर निवासी अभय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरैया एसडीपीओ कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक गरिमा ने बताया कि पारू पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुल 11 अलग-अलग कांडों में नामजद अभियुक्त अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मौके पर पारू थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.