धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, अमित रंजन दावा किया जाता है कि नियमित दवा और उचित देखभाल से एचआईवी संक्रमित मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं, लेकिन धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर में स्थिति कुछ और ही है। यहां इस साल दवा ले रहे मरीजों की मौत का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना हो चुका है। पिछले साल अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक एआरटी सेंटर में इलाज करा रहे 29 एचआईवी संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। इसके पूर्व के वर्षों में भी मौत का आंकड़ा लगभग यही रहा है, लेकिन अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 11 महीनों में ही 55 मरीजों की मौत हो चुकी है। मार्च का महीना खत्म होना अभी बाकी है। इसमें यह संख्या और बढ़ने की आशंका है। ऐसे खुला मामला इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मार्च की शुरुआत में राज्यस्तर से एचआईवी संक्रमितों क...