मधुबनी, दिसम्बर 1 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के बररी कन्या मध्य विद्यालय के निकट एक पिकअप वैन पर कू्ररता के साथ लाद कर तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने घेर कर पुलिस के हवाले कर दिया । घटना रविवार की देर रात की है। पुलिस ने पिकअप वैन सहित उसपर ले जा रहे 11 मवेशियों को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बररी पंचायत के रजघट्टा गांव के सरफे आलम एवं जमशेद मोमीन तथा बसैठ गांव के पंकज कुमार के रूप में हुई है। इस संबन्ध में बररी के राकेश मिश्र के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जब्त मवेशी एवं पिकअप वैन को थाना ले आया गया है। वैन का चालक फरार है। आगे की र्कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...