पिथौरागढ़, दिसम्बर 14 -- पिथौरागढ़। बाहरी लोगों को बिना सत्यापन के रखने पर पुलिस ने 11 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अर्थदण्ड के तौर पर 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। रविवार को एसआई कमलेश जोशी व एसआई हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेंकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चैकिंग के दौरान मजदूरों, फड़-फेरी वाले,अन्य बाहरी व्यक्तियों सहित कई लोग बिना पुलिस सत्यापन निवास करते मिले। पुलिस ने पांच लोगों के नकद चालान व 6 व्यक्तियों के न्यायालय के माध्यम से चालान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...