बेगुसराय, फरवरी 10 -- बीहट। पैक्सों के जरिये किसानों को जरूरी सुविधा मिले, इसके लिए पैक्स का सुचारू संचालन बेहद जरूरी होता है। बरौनी प्रखंड क्षेत्र के कुल 24 पैक्सों में से 11 पैक्सों का चुनाव इस वर्ष हो सकता है। हालांकि, अब तक पांच पैक्सों सिमरिया-एक, महना, पपरौर, अमरपुर तथा केशावे की ओर से चुनाव कराने का प्रस्ताव आया है। प्रखंड सहकारिता अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रखंड के नींगा, मैदाबभनगामा, बभनगामा, हाजीपुर, पिपरादेवस तथा मल्हीपुर दक्षिण पैक्सों के चुनाव भी इस वर्ष अप्रैल तक हो सकते हैं। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...