मुंगेर, फरवरी 21 -- तारापुर, निज संवाददाता। बेलाडीह पंचायत भवन में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र में शुक्रवार को नेत्र मरीजों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 11 मरीजों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। चश्मा वितरण का कार्य एएनएम अनुपमा कुमारी ने आशा फेसिलिटेटर ज्योति कुमारी तथा आशा कार्यकर्ता गुड़िया कुमारी और नेहा भारती के सहयोग से संपन्न कराया। एएनएम अनुपमा कुमारी ने बताया कि चश्मा वितरण से पूर्व सभी मरीजों की नेत्र जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जांच के दौरान जिन मरीजों में दृष्टि बाधिता पाई गई, उन्हें चिन्हित कर पावर युक्त चश्मा उपलब्ध कराया गया। यह चश्मा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर की प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी के निर्देश पर नि:शुल्क प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...