कुशीनगर, जनवरी 12 -- कुशीनगर। सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़े समाज सेवियों ने पडरौना स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक किया, जिसमें पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान का गठन कर समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल को अध्यक्ष नामित किया गया। इसमें संस्था की ओर से इस वर्ष में 11 निर्धन कन्याओं का हाथ पीले कराने का निर्णय लिया गया। संस्थान के नव नियुक्त अध्यक्ष दीप नारायण अग्रवाल ने कहा हर वर्ष की भांति इस साल भी 11 शौभाग्यशाली निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का ऐतिहासिक कार्यक्रम पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान द्वारा कराया जाएगा। प्रबंधक पप्पू पाण्डेय ने कहा कि छठवें वर्ष भी संस्था द्वारा 11 सौभाग्यशाली कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाना है, जो काफ़ी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक होगा। सामूहिक विवाह कोरोना काल से ही होता आ रहा है, लेकिन इस संस्था का कोई अपना नाम नहीं था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.