लखनऊ, दिसम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) को अपडेट करने का काम अभी काफी पीछे चल रहा है। राज्य में कुल 15.44 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से अभी तक करीब 1.22 करोड़ वोटरों के फॉर्म को कंप्यूटर में फीड करना बाकी है। जिन लोगों से फॉर्म भरवा लिए गए हैं, उनमें से भी लगभग 14.20 करोड़ (करीब 92%) फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाए हैं। इसका मतलब है कि अभी भी 8% फॉर्म को ऑनलाइन करने का काम बचा हुआ है। वोटरों को ये फॉर्म बांटने और भरवाकर जमा करने का काम 11 दिसंबर तक पूरा करना है, जिसके लिए अब सिर्फ छह दिन ही बचे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि देश के जिन 12 राज्यों में यह काम चल रहा है, उनमें यूपी अभी सबसे पीछे है। लक्षद्वीप, राजस्थान, गोवा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में तो 99% से ज्यादा फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं, लेकिन यूपी में यह गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.