सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन 11 दिसंबर को पूरे हर्षोल्लास एवं परंपरागत उत्साह के साथ किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के समुचित संचालन हेतु कई समितियों का गठन किया गया है। इनमें आयोजन-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, प्रचार-प्रसार समिति, स्वागत समिति, विधि व्यवस्था समिति, विकासात्मक प्रदर्शनी समिति, आय-व्यय संधारण समिति, खेल-कूद समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति सहित अन्य समितियां शामिल हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय को नीली रोशनी एवं रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक रूप से सजाने का निर्देश दिया गया है। विगत वर्षों की भांति इस...