प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला 2026 तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होगा लेकिन मेला शुरू होने के 11 दिन पहले रविवार को ही हजारों की संख्या में शहरी संगम तट पहुंच गए। लोगों ने यहां पर आकर पूरे दिन फुरसत के पहल बिताए। गंगा स्नान किया और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए। दरअसल मेला करीब आने के साथ अब संगम के पास काम तेज हो गया है। रविवार को अवकाश का दिन था, सुबह के वक्त स्नान करने के लिए लोग पहुंचे, लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास आम शहरी संगम की ओर बढ़ने लगे और धीरे-धीरे भीड़ भी बढ़ने लगी। हालांकि रविवार को धूप न के बराबर ही रही। लेकिन लोगों को यहां समय बिताना अच्छा ही लगा। बहुतों ने संगम स्नान किया तो कई गंगा जल को माथे लगाकर फिर रेती पर आराम से बैठे। अल्लापुर से परिवार के साथ संगम पहुंचे रमाशंकर पांडेय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.