रामगढ़, दिसम्बर 18 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की केदला उत्खनन परियोजना 11 दिन बाद पुन: चालू हो गया। पिछले दिनों छह दिसंबर को स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर परियोजना कार्यालय में घूस कर अधिकारियों के साथ मारपीट किया था। जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने परियोजना का काम बंद करा दिया था। बुधवार को केदला पंचायत भवन में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें प्रबंधन की ओर से पीओ एसके त्रिवेदी, मैनेजर अमित नंदन, सर्वेयर अनिल कुमार मिश्रा, सुरक्षा प्रभारी वरुण साव, प्रशाषण की ओर से मांडू सीओ, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार और ग्रामीणों की ओर से बाली महतो, धनपत महतो, पंकज महतो, कैलाश महतो, कुलदीप महतो सहित अन्य लोग शामिल थे। वार्ता में जिस जमीन के बदले रैयत नौकरी मांग रहे थे वह जेजे ...