खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 चुकती गांव के समीप रविवार को एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. मदन यादव के 58 वर्षीय पुत्र शंभू यादव के रूप में की गई है। मृतक के भाई अनिल कुमार यादव ने बताया कि वे कहीं गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही मानसी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव अरुण याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.