मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी से शुक्रवार को राहत मिल गई। पूर्वाह्न 11 बजे से सूर्यदेव निकल आए। धूप खिली तो छतों पर महिलाएं, बच्चे आदि लोग पहुंच गए और धूप सेंकी। कई दिनों से भीगे पड़े कपड़ों को सुखाया गया। बाजारों में भी चहल-पहल दिखी। शाम चार बजे तक धूप खिलने से राहत नजर आयी। तापमान भी न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खिली धूप का पार्कों में बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंचे और बच्चों ने धमाचौकड़ी की। बीते बुधवार को दो घंटे की धूप को छोड़ दिया जाए तो बीते 11 दिनों से जिले में धूप नहीं निकली। लगातार धूप न निकलने और भीषण सर्दी पड़ने से हर वर्ग के सामने मुश्किल थी। लोगों के साथ ही जानवर, पशु-पक्षी भी बेहाल थे। शुक्रवार को सुबह रोज की तरह कोहरा तो था लेकिन ये कोहरा जल्दी छट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.