गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पिछले आठ दिनों से इंडिगो की उड़ान में आ रही दिक्कत का आगामी 11 दिसंबर तक जारी रहेगी। इंडिगो ने अपनी दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट 11 दिसंबर तक रद कर दी है। वहीं, लगातार विमानों के निरस्त होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को इंडिगो की दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त रही। इस वजह से करीब 490 यात्रियों को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी। वहीं, मंगलवार को बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट निरस्त रहेगी। चार दिसंबर से अब तक करीब 2200 यात्रियों की यात्रा रद/प्रभावित हो चुकी है। इन यात्रियों को कंपनी ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये वापस किए हैं। उधर, इंडिगो की फ्लाइट निरस्त होने का फायदा दूसरी विमान कंपनियां उठा रही हैं। मुम्बई, बेंगलुरु और हैदराबाद का किराया 16 से 24 हजार रुपये के बीच ...