बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ठंड अपने चरम पर पहुंचने लगी है। बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय जिले के कुछ हिस्से में कोहरा रहा। अधिकांश हिस्से में आसमान साफ रहा, लेकिन ठंड बढ़ने से लोग परेशान होते दिखाई दिए। घरों से लोग गर्म कपड़े पहन कर निकले। तेज ठंड के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को तैयार होकर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पर लोग अलावा जला कर गर्मी लेते दिखे। इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर हीटर, ब्लोअर, गीजर व रूम हीटर की बिक्री तेज हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...