वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की ओर से मंगलवार को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रुचि भार्गव की अध्यक्षता में वाल्मीकी सेवा संस्थान परिसर में वंचित वर्ग की 11 कन्याओं का विधि-विधानपूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रास बिहारी (केंद्रीय सहमंत्री, विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक) रहे। विशेष अतिथि के रूप में उप जिला अधिकारी विकास मित्तल और महार्षि वाल्मीकी सेवा संस्थान के संस्थापक राधेश्याम द्विवेदी उपस्थित रहे। विवाह संस्कार प्रधान आचार्य पंडित विजय बिहारी पांडे के सान्निध्य में संपन्न हुआ। विवाह उपरांत सभी नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू उपयोग की वस्तुएं भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। साथ ही सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए वर-वधू के यूनि...