जमशेदपुर, मई 26 -- राज्य के बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा योगमय झारखंड 2025-26 कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत 11 जून को राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। इस दौरान लाखों विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों में एक साथ सूर्य नमस्कार कर इतिहास रचेंगे। यह सूर्य नमस्कार प्रातः 7:15 से 8 बजे तक होगा। सूर्य नमस्कार के दौरान छात्र योग प्रोटोकॉल अभ्यास भी करेंगे, जिसमें कुल 32 योगाभ्यास शामिल है। योग के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करने और योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 जून को सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 'योग क्लब का गठन किया जाये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.