धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आद्रा रेल मंडल में चल रहे मेंटेनेंस कार्य को देखते हुए रेलवे ने 13503/13504 वर्दमान-हटिया-वर्दमान मेमू पांच जनवरी से 11 जनवरी के बीच हटिया नहीं जाएगी। ट्रेन गोमो तक ही जाएगी। गोमो से ही ट्रेन वापस वर्दमान लौटेगी। 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस पांच जनवरी से नौ जनवरी और 11 जनवरी को बोकारो तक ही आएगी। बोकारो से ही ट्रेन वापस लौट जाएगी। धनबाद-बांकुड़ा मेमू को छह और 10 जनवरी को रास्ते में एक घंटे तक रोकी जाएगी। आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पांच से 11 जनवरी के बीच रास्ते में आधे घंटे तक कंट्रोल किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.