लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। रोटरी क्लब गोला मुस्कान का प्रथम पद एवं चार्टर प्रदत्त समारोह आगामी 11 जनवरी को शाम 6:30 बजे स्थानीय गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्लब पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम रोटरी क्लब गोला मुस्कान के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें विधिवत चार्टर प्रदत्त होने के साथ प्रथम पदग्रहण समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया जाएगा। रोटरी क्लब गोला मुस्कान के अध्यक्ष अरविन्द गुप्त रामजी, सचिव अनुराधा पुरवार एवं कोषाध्यक्ष संदीप मित्तल ने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...