मेरठ, जनवरी 2 -- मेरठ। देशभर के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षकों के संगठन एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया (एईएसआई) का चुनाव 11 जनवरी को महात्मा गांधी कांशी विद्यापीठ वाराणसी में हेागा। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो.विकास शर्मा के अनुसार एईएसआई की तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंगलिश टीचर्स कांफ्रेंस 10-12 जनवरी तक होगी। कांफ्रेंस के दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसमें देश के सभी राज्यों के पांच सौ प्रतिनिधि चुनाव एवं कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। कांशी विद्यापीठ में अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रो.निशा सिंह चुनाव अधिकारी नियुक्त की गई हैं। प्रो.शर्मा के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में चेयरमैन के लिए एक, वाइस चेयरमैन के दो, महामंत्री के एक, संयुक्त मंत्री के लिए चार, कोषाध्यक्ष एवं उप-कोषाध्यक्ष...