कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार, एक संवाददाता अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, बिहार के तत्वावधान में बिहार राज्य स्तरीय कार्यकारिणी अधिवेशन 2026 एवं जिला सम्मेलन का आयोजन आगामी 11 जनवरी को कटिहार में किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह आईएएस नर्मदेश्वर व्यास, प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार सरकार करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और पदाधिकारी सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। राज्यस्तरीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा एवं रूपरेखा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से प्रदेश महासचिव देवेन्द्र रजक का कटिहार आगमन हुआ। रविवार को जिला अतिथि गृह के सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवेशन की स...