गाजीपुर, फरवरी 21 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रसूलपुर के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक पर 11 गोवंशीय पशुओं (8 गायों तथा 3 बच्चों ) को पकड़ा। साथ ही दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सलारपुर की ओर से भरौली की तरफ आते हुए संदिग्ध ट्रक को देखकर उसे रोक लिया गया। बंधी हुई पन्नी खोलकर देखा तो उसमें आठ गाय और तीन बच्चे क्रूरता पूर्वक लादे गए थे। गोवंश पशु सहित ट्रक को बरामद करने के साथ ही उसमें बैठे दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम अखिलेश पांडेय निवासी शिवपुरम मोहक्मपुर रोड, मेरठ बताया। दूसरे ने अपना नाम रोहित कुमार निवासी हडिया खेरा, थाना बरैली, बागपत ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.