पटना, फरवरी 3 -- खान एवं भूतत्व विभाग ने राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में पिछड़ रहे 11 जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलाने के भी निर्देश दिए गये हैं। मंगलवार को विभाग के निदेशक की मनेश कुमार मीणा ने विभागीय समीक्षात्मक बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के खनिज विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजस्व संग्रहण, बालू घाटों की नीलामी, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभागीय कार्यों की प्रगति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पर्यावरणीय स्वीकृति से संबंधित लंबित मामलों पर खान निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित प्रक्रियाओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। कार्य विभाग से संबंधित राजस्व प्राप्ति की भी समीक्षा...