प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज आएंगे। सीएम सुबह 11 बजे संगमनगरी पहुंच जाएंगे। यहां पर लगभग पांच घंटे रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है। सीएम प्रयागराज में आने के बाद सीधे माघ मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। संगम स्नान व पूजन के बाद बड़े हनुमान मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन कर मेला क्षेत्र में जगद्गुरु संतोषदास 'सतुआ बाबा' के शिविर पहुंचेंगे। जहां पर कार्यक्रम में शामिल होंगे और संतों के साथ भोजन करेंगे। यहां से लगभग डेढ़ बजे मुख्यमंत्री मेला प्राधिकरण कार्यालय आएंगे। लगभग एक घंटे तक मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की तैयारियों पर बैठक करेंगे। सतुआ बाबा ने बताया कि उनके यहां आने की तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.