बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- 11 को बिहारशरीफ में लगेगा रोजगार मेला, 57 पदों पर होगी बहाली 8वीं पास से लेकर एमबीए डिग्री धारकों तक के लिए नौकरी पाने का अवसर 10,500 से 25 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी, 18 से 35 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग नव नालंदा बाजार कंपनी करेगी मैनेजर, अकाउंटेंट और गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगा कैंप बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। सदर ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय में 11 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें 8वीं से लेकर एमबीए पास युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का मौका मिलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी नव नालंदा बाजार अलग-अलग पदों...