देवघर, मार्च 7 -- सारवां। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का प्रथम फेज बैजूकुरा, बंदाजोरी बनवरिया, भंडारो, डहुआ, डकाय व दौंदिया सहित 7 पंचायतों में चलाया जा रहा है। सोशल ऑडिट जांच के क्रम में मणिगढ़ी,बोचवान, ताराजोरा सहित चार मनरेगा भेंडरो की जांच प्रमुख फुकनी देवी एवं बीपीओ शशिकांत द्वारा किया गया। जेएसटी जांच के क्रम में डकाय पंचायत का भेंडर केएम हार्डवेयर का रॉयल्टी अप टू डेट नहीं पाया गया। बताया कि बांकी भेंडरो का रॉयल्टी 2021-22 तक का जमा पाया गया। केएम हार्डवेयर को एक सप्ताह के भीतर रॉयल्टी जमा करने का निर्देश दिया गया। बताया कि प्रथम फेज सोशल ऑडिट का पब्लिक हियरिंग 11 मार्च को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.