देवघर, जनवरी 1 -- देवघर। कुंडा थाना के बैद्यनापुर निवासी 19 वर्षीया पूजा कुमारी, पति- सूरज कुमार ने थाना में आवेदन देकर 11 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, जान मारने की नीयत से चाकू से हमला का आरोप लगते हुए प्राथमिकी दज कराई है। जिक्र है कि तीन माह पूर्व सुरज कुमार पिता महेन्द्र दास के साथ प्रेम विवाह हुआ है। विवाह के एक महीने बाद बड़ी फुआ आरोपी नमिता देवी, ससुर महेंद्र दास, सास सरिता देवी, फुआ की बेटी रानी, चांदनी कुमारी, अजय कुमार, फुआ का पति पप्पु दास, देवर सोनू कुमार, देवरानी साधना कुमारी, दादा ससुर गोपाल दास, फुआ की बेटी का पति पियूष कुमार रोज दहेज के लिए मारपीट, गाली-ग्लौज किया जाता है। 29 दिसंबर 2025 रात 8 बजे के पति का भाई द्वारा लाठी डंडा से मारपीट की, उसके बाद वहां से किसी तरह बाहर निकल कर थाना गई तो सभी ने समझौता कर लिया। उसके बा...