संभल, दिसम्बर 16 -- सतूपुरा के पास एचौड़ा कम्बोह-भावालपुर रोड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गन्ने से लदे ट्रक को साइड देते समय गन्ने के एक खाली ट्राले ने 11 केवी बिजली लाइन के खंभों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दो बिजली के खंभे टूट गए और हाईटेंशन तार सड़क पर आ गिरे। घटना के बाद तारों में तेज स्पार्किंग होने लगी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एहतियातन बिजली आपूर्ति तुरंत बंद हो गई। टूटे तार सड़क पर गिरने के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान दो निजी स्कूलों की बसें भी मौके पर फंस गईं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई और बस चालकों को जंगल के कच्चे रास्ते से निकालने की सलाह दी। वैकल्पिक रास्ते से बसों को सुरक्षित निकालकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। बिजली ल...