बाराबंकी, फरवरी 16 -- हैदरगढ़। कस्बा स्थित पूरे मितई वार्ड में सोमवार की शाम ग्यारह हजार विद्युत लाइन की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। हरा बांस काटकर लाते समय 11 केवी लाइन के जद में आ गया था बांस का ऊपरी छोर। जिससे करंट बांस लेकर आ रहा युवक झुलस गया। उसे बचाने पहुंचा चचेरा भाई भी करेंट में की चपेट में आ गया। आनन फानन में दोनों को सीएचसी पहंुचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मितई वार्ड के निवासी जीतू मौर्य (38) शाम को घर से थोड़ी दूर स्थित बाग में बांस काटकर पैदल लेकर आ रहे थे। माइनर के किनारे बहुत ही नीचे लटक रहे ग्यारह हजार विद्युत लाइन से बांस छूते ही करेंट का जोर का झटका लगा और दूर जाकर गिर पड़े। पीछे से आ रहे उनके चचेरे भाई हर्षित मौर्य ने दौड़ कर उनको उठ...