सोनभद्र, जनवरी 20 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम की अनपरा परियोजना के कोयला परिवहन करने वाले लोकोमोटिव इंजन में आग लग गयी। देर रात्रि लगभग दो बजे बिजलीघर में हुई इस घटना से अफरातफरी मच गयी। परियोजना से एमईआईएल कालोनी को जा रही विद्युत आपूर्ति का केबुल टूट कर एमजीआर की रेलवे लाइन पर गिरने के बाद उसके उपर लोकोमोटिव इंजन चढ़ जाने को आग लगने की वजह बताया गया है। लोको पायलट व अन्य कर्मियों ने इंजन से कूद कर किसी प्रकार जान बचाई नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। कर्मियों का कहना है कि अनपरा तापीय परियोजना के एमजीआर से एक इंजन एटीपीएस की तरफ जा रहा था इसी दौरान सीएचपी कन्वयेर बेल्ट के पास एक हाई वोल्टेज 11 केवीए की लाइन टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गयी। इसी दौरान जैसे ही इंजन केबिल के संपर्क...