बरेली, जनवरी 5 -- आंवला/भमोरा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने भमोरा पुलिस के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 11 किलो अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये है। टीम ने थाना भमोरा क्षेत्र के गांव रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास घेराबंदी कर बड़ी निचकेल थाना अर्को जिला खूंटी झारखंड के कंडे मुंडा व ग्राम परतापुर थाना तमाड़ जिला रांची निवासी बल्का मुंडा को दबोचा लिया। उनकी तलाशी में 11 किलो अफीम के अलावा एक कार, दो मोबाइल और 9200 रूपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड के पहाड़ी इलाकों में अफीम की खेती करते हैं और इसे बरेली के रास्ते पंजाब में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास यादव एएनटीएफ, हेड कां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.