अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महीने के दूसरे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने दिव्यांग शिविर का आयोजन किया। जिसमें मेडिकल बोर्ड ने दिव्यांगता की जांच करके प्रमाण पत्र जारी हुआ। प्रमाण पत्र सात का जारी हुआ। डिप्टी सीएमओ और दिव्यांग नोडल डॉ संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में 27 ने पंजीयन कराया था। 11 का आवेदन जहां निरस्त हो गया, वहीं नौ को रेफर कर दिया गया। उन्हें जिला अस्पताल की रिपोर्ट के साथ आगामी सोमवार को बुलाया गया है। डॉ संजय कुमार वर्मा ने बताया को सात को दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ रेल और रोडवेज में रियायती टिकट की संस्तुति पत्र भी जारी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...