अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शुक्रवार को एडीए ने बड़ी कार्यवाही की। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में 11 अवैध कॉलोनियों को एडीए ने ध्वस्त किया। पांच घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्यवाही चली। एडीए वीसी कुलदीप मीणा के निर्देश पर सचिव दीपाली भार्गव के नेतृत्व में एडीए की चार टीमों ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। सचिव के अनुसार मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कॉलोनाईजर/भू-स्वामी द्वारा अवैध प्लाटिंग किये जाने के विरूद्ध प्राधिकरण में दायर वादों में उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27(1) के अधीन ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए थे। मजिस्ट्रेट व सम्बन्धित थानाक्षेत्र के पुलिस बल और प्राधिकरण स्टाफ की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। 0-इनके खिलाफ की गई कार्यवाही 1-समयवीर सिंह पुत्र सरदार सिंह, शंकर सिंह, व...