मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले सोमवार को 11वें दिन भी रनिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। इसमें बड़ी संख्या में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर शामिल हुए। इसमें ऑल इंडिया रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के सदस्यों ने सोनपुर रेलमंडल के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक बरौनी और मानसी के लिए हुए तबादला का आदेश वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक यह धरना जारी रहेगा। मालूम हो कि जंक्शन के प्लेटफार्म स्थित क्रू लॉबी के बाहर दो जनवरी से क्रमवार धरना जारी है। दो रविवार को रनिंग स्टाफ के बच्चे और परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.