बलिया, जनवरी 16 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर में शुक्रवार की दोपहर एक किशोर करकटनुमा घर के अंदर कपड़े का फंदा बना कर पाइप के सहारे झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मां कुछ देर बाद घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो लड़के का शव लटका था। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकलकर ग्रामीण उसे नगरा पीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किशोर ने किस वजह से फांसी लगाई, यह पता नहीं चल सका है। सिउरा गोपालपुर का 16 वर्षीय रवि चौहान पुत्र स्व. जालिम चौहान कक्षा 11वीं का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घर की माली हालत बेहद ख़राब है। अन्य दो भाई दूसरे शहरों में छोटा-मोटा काम करते हैं। रवि घर पर मां के साथ रहता था। शुक्रवार की दोपहर अपनी मां को राश...