इटावा औरैया, फरवरी 12 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के पास बुधवार रात कक्षा 11 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों बसरेहर थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...