गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में गुरुवार सुबह 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। जिसके वजह सुबह के समय पेयजल के लिए लोग निजी सप्लायर पर निर्भर रहे। इस कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम कि लाइनों से कई स्थानों पर पेड़ सटे हुए है। पेडों के सटे होने के वजह से आए दिन बिजली गुल होती रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजेंद्र नगर में गुरुवार को पेड़ की टहनी के हिलने से 11 केवी की लाइन आपस में टकरा गई। जिससे चिंगारी निकलने के साथ लाइन टूट गयी और पेड़ में आग लग गयी। लोगों का आरोप है कि लाइन से पेडों की टहनियों के टकराने की शिकायत कई बार विद्युत निगम को कि जा चुकी है। ल...