पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से रविवार को 1099 यात्रियों का आवागमन हुआ। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि कुल 10 विमानों का आवागमन हुआ। पांच विमानों से 583 यात्री आये जबकि पांच विमानों से 516 यात्री रवाना हुए। डायरेक्टर के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद एवं अहमदाबाद के लिए रविवार को कुल 1099 यात्रियों का आवागमन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...